एक्टर विक्की कौशल सारा अली खान के साथ फिल्म ‘लुक्का-छुपी 2’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग इंदौर में की जा रही है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग की कुछ तस्वीरें सामने आईं थी, जिसमें एक तस्वीर में विक्की बाइक चलाते हुए नजर आए थे.

इंदौर के रहने वाले जय सिंह यादव ने आरोप लगाते हुए कहा- फिल्म सीक्वेंस में इस्तेमाल किया गया वाहन नंबर मेरा है; पता नहीं फिल्म यूनिट को इसकी जानकारी है या नहीं…यह अवैध है, बिना अनुमति के मेरी नंबर प्लेट का उपयोग नहीं कर सकते।”

बता दें फिल्म ‘लुक्का-छुपी 2’ में फैंस विक्की और सारा को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग सराफा, राजवाड़ा, बड़ा रावला और छतरीपुरा में की जा रही है। फिल्म के जल्द रिलीज होने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *