औरैया,एक हजार लोगों को भोजन कराकर मनाया स्थापना दिवस-

फफूंद की टैंपो टैक्सी यूनियन ने 26 वें स्थापना दिवस पर किया कार्यक्रम

फफूंद(औरैया) कस्बे में नव वर्ष पर फफूंद की टैम्पो टैक्सी यूनियन ने 26 वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया।यूनियन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करते हुए एक हजार लोगों को भोजन कराया गया।
शनिवार को कस्बे के बाबरपुर रोड पर फफूंद टैम्पो टैक्सी यूनियन द्वारा 26 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत यूनियन अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने पूजन करके की इसके बाद उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी टैम्पो टैक्सी यूनियन के मनाये जाने वाले स्थापना दिवस में यूनियन में शामिल मालिकों और चालकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसके लिए उनको धन्यवाद देता हूँ इनकी बजह से ही हमारी यूनियन हर नेक काम मे आगे आकर मदद करती है इसके बाद आयोजित भोज में एक हजार लोगों ने भोजन ग्रहण किया जिसमें काफी तादाद राहगीरों की भी रही।कार्यक्रम में पदाधिकारी रोहित यादव,शिवम यादव व पन्ना लाल यादव सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा।

रिपोर्टर :: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *