मुंहासे और डार्क स्‍पॉट्स से चेहरे की सारी खूबसूरती छिप जाती है। लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत दिखाने के लिये न जानें कितने ही जतन करती हैं मगर एक पिंपल का निशान सारे किये धरे पर पानी फेर देता है। मगर कई लड़कियां ऐसी हैं जो मेकअप का सही इस्‍तेमाल करना नहीं जानती इसलिये आज हम आपको बताएंगे कि इसकी मदद से आप एक्‍ने के दाग धब्‍बों को कैसे हाइड कर सकती हैं।

अगर आपको मेकअप करना नहीं आता है तो आपका लुक बिगड़ भी सकता है। वहीं फाउंडेशन लगाने के बाद भी मुंहासे के निशान दिखने लगते है। चलिए जानते है मेकअप करने का सही तरीका।मेकअप करने से पहले चेहरे को अच्छे से धोना चाहिए।

फेसवॉश करने से चेहरे के बैक्टीरिया हट जाते है। बैक्टीरिया की वजह चेहरे पर मुंहासें हो जाते है।चेहरे पर पिंपल के निशान छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल किया जाता है।

कंसीलर फाउंडेशन के बाद लगाया जाता है। कंसीलर को आंखों के नीचे काले घेरे छिपाने के इस्तेमाल किया जाता है। कंसीलर लगाने से चेहरे पर पिंपल के निशान को भी छिपाया जा सकता है।फाउंडेशन लगाने के बाद सेटिंग पाउडर से बेस को सेट करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *