बांग्लादेश में दुर्गा पूजा दौरान भड़की देशव्यापी हिंसा के बाद यहां हिंदू एक बार फिर से निशाने पर हैं। इस बार बांग्लादेश में मंदिरों के साथ बेअदबी का मामला सामने आने पर विवाद भड़क गया है।

लालमोनीरहाट जिले के हाटीबंध उपजिले में  पॉलीथीन में पैक कच्चा ‘बीफ’ गेंदुकुरी गांव के तीन हिंदू मंदिरों और एक घर के दरवाजे पर लटका दिया गया जिसके बाद हिंदू समुदाय के लोग भड़क गए और प्रदर्शन शुरू कर दिए।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय द्वारा लालमोनीरहाट जिले के तीन मंदिरों में बेअदबी की घटनाओं में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शिकायतें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाटीबंध उपजिला पूजा उदजापन परिषद के प्रमुख दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, जिन्होंने मौके का दौरा किया। सिंह ने बताया, ‘पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि घटना 26 दिसंबर को हुए स्थानीय संघ परिषद चुनावों से संबंधित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *