अमेरिका में भी एक बार फिर कोरोना कहर बरपा रहा है। देश के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बताया कि वह पृथक-वास में रह रहे हैं।  राष्ट्रपति जो बाइडन और मेरी टीम को मेरे संक्रमित होने की जानकारी दे दी है।

 ऑस्टिन ने कहा, ‘मेरे स्टाफ के कर्मियों ने मेरे संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है। उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए थे’ 68 वर्षीय ऑस्टिन ने बताया कि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने अक्तूबर में बूस्टर डोज भी लिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना रोधी टीके लाभकारी हैं, मैं सभी को ‘बूस्टर’ खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’

उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सीडीसी के दिशानिर्देशों के अनुरूप वह पांच दिन के क्वारंटीन हो रहे हैं।  ऑस्टिन ने यह भी बताया कि पिछली बार वह राष्ट्रपति बाइडन से 21 दिसंबर को मिले थे और अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में वे गत गुरुवार को गए थे।हमने मास्क पहन रखा था और उचित दूरी बनाए रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *