*प्रसूता की इलाज के दौरान पेट दर्द से हुई मौत*

जसवन्तनगर/इटावा। पीहरपुर गांव की एक प्रसूता की अचानक तबीयत खराब होने पर इलाज के दौरान मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी शैलेश कुमार की गर्भवती पत्नी संध्या को दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां उसने एक पुत्री को जन्म दिया था उसकी छुट्टी होकर वह अपनी ससुराल पीहरपुर पहुंची तो कुछ समय बाद उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो परिवारीजन उसे जिला अस्पताल इटावा लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बलरई थाना पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। बताते हैं कि मृतका का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था मृतका का मायका भरथना क्षेत्र में बताया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *