औरैया में दादी ने किया पोते का अपहरण:बेटों के साथ मिलकर किया किडनैप, 2 लाख रुपए फिरौती मांगी

आरोपी दादी हुई गिरफ्तार। - Dainik Bhaskar
आरोपी दादी हुई गिरफ्तार।

औरैया में फफूंद कस्बे में रहने वाली एक दादी ने घर के बाहर खेल रहे अपने 14 माह के पोते का अपहरण कर लिया। इसके बाद रात में परिवार के लोगों को फोन करके दो लाख रुपए की फिरौती मांगी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, तो पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाकर दादी को पकड़ लिया। उसके पास से बच्चे को भी बरामद कर लिया। मामले में दो लोग अभी भी फरार हैं।

जान से मारने की दी धमकी

कस्बा के मोहल्ला बाबा का पुरवा निवासी मोहन कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम को हमारा 14 माह का बेटा शिव घर के बाहर बच्चों के साथ चबूतरे पर खेल रहा था। तभी हमारी मौसी बेबी पत्नी स्व मुन्ना लाल और उनके दो पुत्र शिवम और अभिषेक आए। वो लोग हमारे बेटे को उठाकर भाग गए।

इसके बाद उसने मौसी से फोन करके बच्चे को मांगा, तो वो पहले बच्चा न होने की बात कहने लगी। इसके बाद मौसी ने दुसरे नम्बर से फोन कर हमसे बेटे के बदले दो लाख रुपये मांगे, नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दादी को किया गिरफ्तार

पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रीय हो गई। जिस नम्बर से फोन आया था, उसको सर्विलांस पर लगाकर तलाश शुरू की गई। फफूंद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जुआ के पुल के पास बने मन्दिर के पीछे से एक महिला को बच्चे के साथ गिरफ्तार किया। जब की उसके दो पुत्र भाग निकले।

पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे की डॉक्टरी करवाकर स्वजनों के सुपूर्द कर दिया गया है। बच्चे को पाकर माता पिता ने पुलिस को धन्यवाद दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *