भरथना

सपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रही स्व0 श्यामा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

नगर के मोहल्ला टीला खुशालपुर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल आदि द्वारा निर्धन,असहाय जनों को लगभग डेढ़ सौ कंबल वितरित किए गए।

इससे पहले पालिकाध्यक्ष हाकिम सिंह आदि ने दिवंगत श्यामा देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रदांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर  पुत्र अरविंद कुमार,सागर राज,ऋषभ राज, भरत राज आदि परिजन मौजूद रहे।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *