एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेसेस में एक रही हैं। हालांकि 47 की रवीना का ये जलवा आज भी बरकरार है। वह अक्सर अपने बयानों या आउटिंग को लेकर चर्चा में आ जाती है।

हाल ही में एक इंटरव्यू में रवीना टंडन ने भाई संग नाम जोड़ने की खबरों पर दर्द बयां करते हुए बताया कि इस तरह की खबरों पर न तो वह सफाई नहीं दे सकती थीं, क्योंकि उस समय तो स्थिति ऐसी थी कि एक्टर्स ‘पत्रकारों’ की दया पर पलते थे।

एक्ट्रेस बोलीं- ‘उन्होंने मुझे मेरे ही भाई से लिंक कर दिया था। और स्टारडस्ट मैग्जीन ने भी हूबहू वही छाप दिया था। लिखा था ‘एक हैंडसम, गोरा-चिट्टा लड़का, रोज रवीना को छोड़ने आता है, वह रवीना टंडन का बॉयफ्रेंड है, हमने पता लगा लिया है।’

रवीना टंडन को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज ‘अरण्यक’ सीरीज में देखा गया था। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने पुलिस अफसर के रोल में नजर आईं थी। इसके अलावा उनकी अपकमिंग फिल्म ‘KGF चैप्टर 2’ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *