देशभर में ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे के चलते बंद होते सिनेमाघरों, नाइट कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियों की वजह से सिनेमाघरों में रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहीं फिल्मों पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है.  स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म राधे श्याम को अब पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है.

प्रभास की ‘राधे श्याम’ 14 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, मगर ओमिक्रोन के खतरे के चलते देशभर में लगाई जा रही पाबंदियों की वजह से फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया गया है. फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया के जरिए फिल्म को पोस्टपोन किए जाने की जानकारी दी.

कोरोना के चलते सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार कर रही जिन 4 फिल्मो को रिलीज करने का ऐलान यशराज फिल्म्स ने किया था, उनमें 25 नवंबर, 2021 को रिलीज हो चुकी सैफ अली खान-रानी मुखर्जी स्टारर ‘बंटी और बबली 2’, अक्षय कुमार-मानुषी छिल्लर अभिनीत ‘पृथ्वीराज’ (21 जनवरी), रणवीर सिंह-शालिनी पांडे स्टारर ‘जयेशभाई जोरदार’ (18 फरवरी) और रणबीर कपूर-वाणी कपूर के अभिनय से सजी ‘शमशेरा’ (25 मार्च) शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *