बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता उन एक्ट्रेसेज़ में शुमार हैं लारा पिछले कुछ समय से बैक-टू-बैक कई फिल्मों और सीरीज में नज़र आई हैं जिनमें उनका काम काफी पसंद भी किया गया है.

एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है.इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कहा, हमारे पास कई होनहार अभिनेत्रिया हैं जैसे काजोल, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और मैं. लेकिन जब भी हम लोग स्क्रीन पर आते हैं तो लोग कमेंट मारना शुरू कर देते हैं जैसे ‘अब बुड्ढी लगने लगी है… यार अब मोटी हो गई है’ और आप इन कमेंट्स का कुछ कर भी नहीं सकते.

सबकी तरह हमारी भी उम्र बढ़ रही है. मुझे लगता है कि दर्शक अभिनेताओं को शालीनता से उम्र बढ़ने की आज़ादी नहीं देते हैं, लेकिन मैं वास्तव में मानती हूं कि जो स्टार्स हमसे पहले आए हैं वो हमारे लिए फिर से रोल लिख रहे हैं. आप नीना गुप्ता, रत्ना पाठक शाह को देखिए, वो ना सिर्फ हमें प्रेरित करते हैं बल्कि शानदार काम भी कर रहे हैं’.

अपने काम को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ‘सच कहूं तो, एक अभिनेता के रूप में मैं उम्र के दायरे से मुक्त हो चुकी हूं. उम्र ने मुझे लोगों की उन उम्मीदों से मुक्त कर दिया है, जो चाहते हैं कि मैं ग्लैमरस रोल करूं, क्योंकि मैं पूर्व मिस यूनिवर्स रह चुकी हूं. मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए 40 के दशक में आना सबसे अच्छा समय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *