भोजपुरी के जाने-माने गायक और कलाकार दिनेश लाल यादव  अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं.उनकी भोजपुरी फिल्म हो या फिर कोई गाना मिनटों में ट्रेंड करने लगता है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.

फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. यह तसवीर विरहुआ ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसमें फोटो में उनका ट्रांसजेंडर लुक देखने को मिल रहा है. यह फोटो काफी फनी भी है, जिसे देखकर फैंस की हंसी छूट रही है. एक्टर ने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ‘नया साल नया चैलेंज, नाच बैजूनाथ.’

तसवीर में निरहुआ ने पीले-लाल कलर की साड़ी पहन रखी है. जिसके साथ पर्पल कलर का ब्लाउज पहना हुआ है. माथे पर उन्होंने मांग टीका पहना है. वहीं गले में ज्वेलरी को कैरी किया है.  लुक में फिट बैठने के लिए आंखों पर चश्मा और ढ़ाढ़ी लगा रखी है.

फोटो पर कमेट करते हुए उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव ने लिखा, ”घूँघट में घोटाला 2” .एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) उन्हें छेड़ते हुए दिखी हैं. उन्होंने लिखा, ‘आय चिकनी.’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ”पैसे के लिए लोग क्या से क्या कर बैठते हैं. ”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुपर से एकदम उपर पूरी तरह आम्रपाली दुबे की तरह लग रहे हो…ये है हमारा नेता.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *