औरैया,दसवें दिन फिर मिला मृतक महिला का शव

*देर शाम घसारा पुल के पास ग्रामीणों को दिखाई दिया था शव*

*अछल्दा,औरैया।* नहर में बीते 10 दिनों में दो महिलाओं की डेडबॉडी मिलने से लोगों में चर्चाएं तेज हो गई है। बताते हैं कि गुरुवार सुबह नहर में एक महिला का शव मिलने से लोगों की भीड़ जुट गई लगातार मिल रहे शवों को लेकर अब लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए औरैया भेज दिया है।10 दिन पहले भी महिला का शव मिला था।
गौरतलब है कि बीते 26 दिसम्बर को अछल्दा नहर में एक महिला का शव था। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी और गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव अछल्दा नहर पुल के नीचे मिलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने बताया यह शव बुधवार शाम का घसारा नहर पुल के पास देखा गया था पुलिस शव को आगे बह जाने का इंतज़ार करती रही, लेकिन झाल में शव फंस गया और नहर पुल पर लोगो की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर महिला की डेडबॉडी को निकाला। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी , बुधवार देर शाम घसारा पुल पर फंसे होने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था फिर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी शव नहर में झाड़ियों में फंस गया था रात में पानी के तेज बहाव में शव निकल कर अछल्दा नहर में आकर एक मरे हुए जानवर के शव के साथ फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया इधर नहर में लगातार शव मिलने से आसपास के लोग सकते में हैं। शव मिलने के बाद आस पास के लोग जुटते रहे, लेकिन कोई भी महिला की पहचान नहीं कर सका।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *