*ईंट से घायल हुई महिला की जिला अस्पताल में हुई मौत*

पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया

जसवंतनगर/इटावा। परिजनों की मारपीट से घायल खेड़ा बुजुर्ग गांव की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
बीते सप्ताह उक्त गांव के एक दंपति पर अपनी ही चाची को ईंट मार कर घायल कर देने का आरोप लगाया था था। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस ने आईपीसी की धारा 336, 504, 506 में मामला दर्ज किया था। उस महिला का इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कराया जा रहा था। आराम मिलने पर परिजन घर लाए थे। बीते दिवस अचानक हालत गंभीर होने उसका पुत्र जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां घायल महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम ओमवती पत्नी विनोद कुमार बताया गया है।
इंस्पेक्टर रण बहादुर सिंह के मुताबिक शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारणों का पता चल सकेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *