*सेंट पीटर्स स्कूल में दो सैकड़ा से ज्यादा बच्चों ने वैक्सीनेशन कराया*

जसवंतनगर। सेंट पीटर्स स्कूल में आयोजित हुए कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 15 से 18 वर्ष तक आयु वर्ग के छात्र छात्राओं ने खूब टीके लगवाए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ सुशील कुमार के निर्देशन में हाईवे रोड स्थित सेंट पीटर्स स्कूल में दोपहर 2 बजे तक लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन शिविर में कक्षा 9 से 12 तक के करीब दो सैकड़ा छात्र छात्राओं ने टीकाकरण कराया। इस दौरान उनमें बड़ा उत्साह देखा गया। टीकाकरण करने वाली टीम में सीएचओ रामकुमार व एएनएम कुंती इत्यादि शामिल थे। बिना मास्क लगाए एक स्वास्थ्य कर्मी द्वारा टीकाकरण करते देख कुछ छात्र छात्राओं ने नाराजगी जताई तब जाकर उस स्वास्थ्य कर्मी ने मास्क लगाया।


सेंट पीटर्स स्कूल के प्रिंसिपल एंटोनी चाको ने कहा कि महामारी के इस दौर में संक्रमण से बचने के लिए कोविड टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है इसलिए उन्होंने कक्षा 9 से 12 तक के कुल 390 छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया था जिनमें करीब दो सैकड़ा छात्र छात्राओं ने पहले दिन आयोजित शिविर में ही टीकाकरण करा लिया है।
इस दौरान पंकज पांडेय, आर एस दुबे, रॉय वर्गेसे, गीता यादव, बिंदु, अर्जुन दीक्षित, सत्येन्द्र दीक्षित, अनिल कुमार इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *