इटावा भरथना के पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें सुबह जगा कर कहा कि अत्याचार सपा सरकार वापस नहीं आनी चाहिए इसलिए तुम उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी करो प्रेस वार्ता के दौरान शिव प्रसाद यादव ने यह बात कही उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें स्वप्न आया है कि श्री कृष्ण भगवान ने कहा है कि अगली सरकार तुम्हारी बनने वाली है लेकिन शनिवार को सुबह श्री कृष्ण भगवान ने उन्हें जगा कर कहा कि तुम चुप मत बैठो उत्तर प्रदेश को दंगों गुंडों नंगो भू माफियाओं अपहरणकर्ताओं ट्रैक्टर मोटरसाइकिल चोरों से बचाना है और इसलिए जरूरी है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा करो जब तुम अखिलेश यादव के पिता पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भरथना विधानसभा सीट से हारने की कगार पर खड़ा कर सकते हो तो अखिलेश को भी हरा कर प्रदेश की जनता को अत्याचार व अन्याय से बचा लोगे उन्होंने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी उन्हें अखिलेश यादव के खिलाफ झांसी लखनऊ कानपुर तथा आगरा मंडल की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने को कहती
है तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *