इटावा
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव एवं जनपद की कानून व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद के समस्त अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई साथ ही पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ किया गया सैनिक सम्मेलन।*

आज दिनांक 08.01.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री जयप्रकाश सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त अधिकारियों, थानाध्यक्ष/थाना प्रभारियों तथा शाखा प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों इत्यादि विषयों पर वार्ता कर विवेचकों को जल्द से जल्द विवेचनाओं के निश्चित समय अवधि में निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं उक्त समस्त तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्देशित किया गया साथ ही महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *