औरैया,झोपड़ी में लगी आग एक बकरी व सामान जलकर हुआ राख

फफूंद (औरैया) थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में एक झोपड़ी में बीती रात्रि आज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई आग लगने से झोपड़ी में बंधी एक बकरी जलकर मर गई व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।

थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर (खानपुर) निवासी सीमा देवी पत्नी रमेश ने बताया कि बीती रात्रि खाना बनाकर करके हम अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। तभी रात्रि में आज्ञात कारणों के चलते झोपड़ी में आग लग गई, कुछ ही देर में आग में जल कर सब कुछ राख हो गया। ग्रामीणों आग की लपटें देख जब तक आये तब तक आग की चपेट में आकर एक बकरी की मौत हो गई। तथा झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान व दस हजार रुपए जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाये जाने की मांग की है।

रिपोर्टर :: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *