नवीन जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से वार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ*।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन संबंधी आवश्यक बैठक शिवनारायण इंटर कॉलेज इटावा में शनिवार को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए संपन्न हुई।
इसमें 50 से अधिक विद्यालयों के शाखा पदाधिकारियों, जिला प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी की देखरेख में पूर्ण की गई।
सर्वसम्मति से संपन्न हुए इस निर्वाचन का परिणाम घोषित करते हुए चुनाव अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष का दायित्व पंकज कुमार सिंह चौहान को तीसरी बार सौंपा जा रहा है। इस बार उनकी टीम में जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के रूप में सुमति नारायण सिंह एवं संगठन मंत्री के रूप मे उदयवीर सिंह को निर्विरोध चुना गया हैं।
इसी के साथ *उपाध्यक्ष पद पर* विनय पटेल, धर्मेंद्र कुमार, इरशाद अहमद, मनोज भदौरिया, रामनरेश सिंह कल्पना गुप्ता एवं *संयुक्त मंत्री के पद पर* दलवीर सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश कुमार यादव, रजनीश कुमार, अनिल सिंह एवं पूनम देवी को चुना गया है। *आय व्यय निरीक्षक* सुधीर कुमार दुबे सहित जिला *कार्यकारिणी के सदस्यों* मे ओम शिवाय यादव, रमेश बाबू चौधरी, रामचन्द्र सिंह सेंगर, अवधेश मिश्रा, सर्वेश गुप्ता, मंजू दुबे, देवेंद्री शाक्य, बबिता सिंह, राम विलास साहू, आशुतोष तिवारी, रामनरेश सिंह, कर्ण सिंह एवं त्रिभुवन सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया हैं।
*प्रदेशीय प्रतिनिधि मंडल*
में श्रीनारायण द्विवेदी, अरुण कुमार दुबे, अनिमेष वर्मा, ओमशिवाय यादव, तरुण तिवारी, प्रभात रंजन, सुमित नारायण सिंह, डॉ संजय वर्मा, रजनीश कुमार, आशुतोष तिवारी, अनंत अवस्थी को चुना गया है। उन्होंने बताया कि शेष समितियों एवं अन्य पदाधिकारियों का चयन कार्यकारिणी की सहमति से आगामी बैठक में किया जाएगा।
निर्वाचन के उपरांत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण द्विवेदी श्री प्रेम नारायण द्विवेदी, प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे चुनाव अधिकारी होशियार सिंह प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, महामंत्री अनिल तोमर, रामचंद्र सिंह सेंगर, शैलेंद्र अंठूलिया, अवधेश मिश्रा, हरेंद्र कुमार सहित अन्य प्रधानाचार्य, वरिष्ठ शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *