बढ़पुरा व्यापार मंडल के कुलदीप शर्मा अध्यक्ष, विजय सिंह बने महामंत्री

गांव कस्बों के व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिये जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन ने किया मनोनयन

ग्रामीण इलाकों के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को एकत्र कर लड़ी जायेगी लड़ाई : व्यापार मण्डल

बढ़पुरा/उदी। व्यापारियों के लिये शहर, जिला, गाँव एवं कस्बो में संघर्ष कर उनके हित की बात कर रहे उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र.के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने संग़ठन का विस्तार करते हुये प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशन से बढ़पुरा व्लाक में व्यापार मंडल का गठन किया। जिसमें वरिष्ठ व्यापारी नेता कुलदीप शर्मा को अध्यक्ष, विजय सिंह को महामंत्री, अजीत जैन को बढ़पुरा ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष मनोनीत करते हुये कहा कि जनपद के कस्बो व्यापारियों को साथ मे लेकर उनकी समस्याओं के लिये व्यापार मण्डल सघर्ष करेगा। ग्रामीण इलाकों के व्यापारीयो की समस्याओं और उनके हक की बात करने के लिये व्यापार मंडल कार्य कर रहा है। अगर व्यापारियों का किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होगा तो व्यापार मण्डल उनके साथ खड़ा होकर गाँव, नगर, जिला एवं प्रदेश स्तर पर उनकी लड़ाई लड़ेगा, उन्होंने नव मनोनीत पदाधिकारियों से कहा पन्द्रह दिनों के अन्दर बढ़पुरा ब्लॉक की इकाई का पूर्णता गठन कर जिला इकाई को अवगत कराएं। गठन के दौरान जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, रजत जैन, राजेश विधोलिया, सतीश विधोलिया, सौरभ जैन, प्रमोद जैन, अतुल भदौरिया, अनिल सविता, मोनू सविता, राजू शर्मा, भोला झा, राजकुमार जैन, राजेश पाल, संजय गोयल, कमलेश ने पटका पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बधाई देने वालो में प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, पावेन्द्र शर्मा, नितिन वर्मा, मोहसिन अली, अभिषेक गुप्ता, ऋषि पोरवाल, संजय वर्मा, आशीष पोरवाल, सिंद्धांत जैन, अनुज अग्निहोत्री, डॉ.प्रतीक गुप्ता, आकाश यादव, मोहसिन फरीदी, अनवार हुसैन, सरदार मनदीप सिंह, मुन्ना बाबू सर्राफ, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के.यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, अमित कुमार तोमर, ईशान मंसूरी, ब्रजकिशोर, सादिक रहबर, मुस्तकीम राईन, वैद्य प्राणेश वर्मा, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन महरोत्रा, जैनुल आबदीन, सैयद लकी, अभय टंडन, पंकज शर्मा, गजेन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, अम्बुज त्रिपाठी, मु.तहसीम, डीएस चौहान, अजीत कुमार, प्रमोद कठेरिया, आनंद मित्तल, विक्की गुप्ता, रफत अली खां, राकेश यादव टिल्लू, शिबू तौकीर आदि प्रमुख हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *