*औरैया,उमरी गोशाला भेजे गये आवारा गोवंश*

*आधा दर्जन से अधिक गोवंश लोडर से कूदकर भागे*

*कंचौसी,औरैया।* भाग्यनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिनपुरापुर के मजरा चिटकाइयन पुरवा पंचायत घर मे पाच दिन से बंद भूखे प्यासे गौवंशो को शुक्रवार दोपहर में लोडर से लादकर 15 किलोमीटर दूर उमरी गौशाला भेजना शुरू हो गया है। शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक गोवंश को लादकर ले जाया जा रहा है था, तभी एक दर्जन से अधिक गोवंश लोडर से कुदकर खेतो की तरफ भाग गए। एक सैकड़ा से अधिक आवारा गोवंश को पिछले रविवार को फसल चरने से परेशान किसानो ने पंचायत घर मे बंद कर ताला डाल दिया था। गुरुवार सुबह ग्राम प्रधान द्वारा ताला तोडकर निकालने का प्रयास किया। जिसका ग्रामीणो ने विरोध कर हंगामा किया था। शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेंद्र त्रिपाठी व ग्राम प्रधान हेतराम ग्रामीणो की मदद से उमरी गौशाला भेजना शुरू कर दिया है। बन्द सभी गोवंश को गोशाला भेजने में एक दो दिन का समय लगेगा।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *