*औरैया,मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को मिला कंबल, खाद्य सामग्री व प्रसाद*

*औरैया।* एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा शुक्रवार 14 जनवरी 2022 को प्रातः 11 बजे से श्री पोरवाल धर्मशाला होमगंज, औरैया में मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पीके शुक्ला, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य केके गुप्ता मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि गुरु प्रताप वर्मा ने की। समिति के सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में 180 जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी, कंबल, खाद्य सामग्री, वस्त्र आदि वस्तुएं दान स्वरूप वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीके शुक्ला ने बताया कि आज के दिन गंगा नदी में स्नान करने के उपरांत तिल व गुड़ से बनी चीजों को दान तथा उपयोग करने की परंपरा है, तथा स्नान, दान, पुण्य, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान आदि करने से सौ गुना पूर्ण फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केके गुप्ता ने बताया कि मान्यतानुसार कुछ लोग खिचड़ी बनाकर सूर्य देवता का भोग लगाते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष गुरु प्रताप वर्मा व डॉ मिथुन मिश्रा भी ने संबोधित किया, समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जरूरतमंदों को दान स्वरूप वितरण हेतु समाजसेवी श्री विजय सिंह भारतीय, अजीतमल, आदित्य पोरवाल, दानवीर मनीष पुरवार (हीरू), कमल कांत पोरवाल, अखिलेश पोरवाल (गुरु-चेला), सभासद छैया त्रिपाठी, आनन्द गुप्ता (डाबर), रानू पोरवाल योगेश गुप्ता (बैंक वाले), अनीता पोरवाल, मीरा गुप्ता, सीमा पोरवाल, सुनीता गहोई, निशा सेंगर, पूनम पोरवाल, रिंकी गहोई, मधु शर्मा, ममता विश्नोई, लक्ष्मी विश्नोई, सीमा गुप्ता आदि सदस्यों द्वारा समिति को कंबल उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में प्रमुख से डॉ. एसएस परिहार, सभासद पंकज मिश्रा, प्रधानाचार्य नवीन पोरवाल, शेखर गुप्ता बैंक वाले, के.एन.गुप्ता, अर्पित दुबे एडवोकेट, राकेश गुप्ता बैंक वाले, ज्ञान सक्सेना, दीपक सोनी, मनोज पुरवार, महिला शाखा तुलसी की गुड्डन गुप्ता, रजनी गुप्ता, बबिता गुप्ता, क्षमा सोनी, सुनीता चौबे, मालती लक्षकार, शशि गुप्ता, एकता गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, तृप्ति मिश्रा, वर्षा अग्रवाल, ममता बिश्नोई, अनीता पोरवाल, रिंकी शुक्ला आदि दो सैकड़ा सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *