*गोबन्स बचाने के चक्कर में तीन लोग हुये घायल*

जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर गौवंश से बचने के चक्कर में एक बाइक पैदल जा रहे वृद्ध से टकरा गई इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।और एक युवक को हल्की फुल्की चोटें आईं।


घटना शाम की है जब तिजौरा गांव निवासी अखिलेश चौधरी अपने पुत्र प्रियम के साथ बाइक पर सवार होकर हाईवे से अपने गांव जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उन्होंने जमुना बाग ओवरब्रिज पार किया इसी दौरान कोई गौवंश अचानक बाइक के सामने आ गया इस कारण बाइक असंतुलित होकर पैदल जा रहे नगला खुशाली गांव के 60 वर्षीय श्रीपाल से टकरा गई। बाइक पर बैठे अखिलेश चौधरी व श्रीपाल दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि प्रियम को हल्की फुल्की चोट आई है। आसपास के राहगीरों ने मदद कर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *