*प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों ने नगर व ग्रामीण अंचल में किया फ्लैग मार्च*

जसवंतनगर: विधानसभा चुनाव से पहले आम लोगों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए अर्धसैनिक बलों ने कमान संभाली हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों ने नगर व ग्रामीण अंचल में फ्लैग मार्च कर लोगों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जसवंतनगर उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह व क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम परसौआ में बूथों का निरीक्षण करते हुए बताया है कि क्षेत्र की विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। मतदान की प्रक्रिया से पहले सभी बूथों पर सुरक्षा के नियमों को परखा जा रहा है और अराजक तत्वों का खौफ आम लोगों के मन से निकालने के लिए अर्धसैनिक बलों की कंपनी लगाई गई हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था को भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी रण बहादुर सिंह ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *