भरथना

विधानसभा चुनाव 2022 के तहत आगामी 20 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर एसडीएम विजय शंकर तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी साधूराम  के नेतृत्व में भरथना  पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में फ्लैग मार्च कर आम जनता से निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।

रविवार को प्रशासनिक -पुलिस अधिकारियों सहित अर्धसैनिक बलों द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत जवाहर रोड, आजाद रोड, गिरधारीपुरा आदि प्रमुख मार्गों सहित क्षेत्र अंतर्गत झिदुआ,देवरासई,तुरैया, जबरपुरा,ऊमरसेन्डा आदि में फ्लैग मार्च कर ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी निरीक्षक केएल पटेल,एसएसआई दीपक कुमार,कस्बा चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह,एसआई राजेश कुमार,ओमप्रकाश,अवधेश कुमार,सुदेश कुमार आदि की मौजूदगी रही।

फ़ोटो

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *