100घण्टे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली,नहीं लगा मृत किशोरी का सुराग

अब लगी सर्विलांस की मदद से लगी साक्ष्य जुटाने में।

अभी तक नहीं दी है किसी ने भी पुलिस को तहरीर

 

जसवंतनगर। 15 वर्षीय किशोरी की हत्या या आत्महत्या के संदिग्ध मामले की गुत्थी सुलझाने में बलरई पुलिस अब तक नाकाम रही। 100 घंटे बीत जाने के बावजूद किशोरी का शव वरामद नहीं हो सका है।
विदित हो कि चार दिन पूर्व शाम को एक फोन कॉल पर बीहड़ी क्षेत्र के खंदिया गांव में किशोरी की हत्या कर शव यमुना में प्रवाहित करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर बलरई थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ करते हुए 100 घंटे लगातार नाविकों व गोताखोरों की मदद से यमुना नदी में शव की तलाश की लेकिन देर शाम तक शव वरामद नहीं हो सका था।
किशोरी के पिता जो अहमदाबाद गुजरात में कुछ काम करते थे अब वापस लौट आए हैं। किशोरी की मां अभी तक चुप्पी साधे हुए है हालांकि उसने किशोरी की मौत होना पहले ही स्वीकार कर लिया था। बताया तो यही भी गया है कि मामले की शुरुआत में मां द्वारा किशोरी की मारपीट भी की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम प्रकाश में आने पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बलरई थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह के मुताबिक जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा और शव बरामद कर लिया जाएगा,मृतका का पिता अपनी पत्नी और वच्चों से जानने की कोशिश कर रहा है कि घटना कैसे हुई।।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *