*सेवाश्रम परिवार में एड.राकेश राजपूत प्रधान शामिल हुए*

*इटावा* सेवाश्रम संगठन आमजन की लड़ाई हर स्तर पर पूरे जनपद में लड़ रहा है।सेवाश्रम द्वारा दबे पिछड़े माताओं बहिनों के हितार्थ जो संघर्ष किया जा रहा है इस कारण हमने भी अपने साथियों के साथ सेवाश्रम में सम्मिलित होने का निर्णय किया।यह बात प्रधान बीलमपुर राकेश राजपूत एड.ने सेवाश्रम प्रमुख चौ.अमित त्रिपाठी एड.की मौजूदगी में पंचायत भवन बीलमपुर में उपस्थिति जनों को सम्बोधित करते हुए कही।
*सेवाश्रम प्रमुख ने* राकेश राजपूत प्रधान और उनके साथियों द्वारा सेवाश्रम में सम्मिलित होने पर कहाकि राकेश जी समाज और धर्म के लिए हर आयोजन में हमेशा तत्पर रहते हैं उनके साथ आने से सेवाश्रम अपने मिशन को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा। *जिलाध्यक्ष सेवाश्रम असलेन्द्र सिंह चौहान और जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राना* ने सभी का सेवाश्रम की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि समाज में सेवाश्रम जनता के मध्य रहकर सामाजिक और धार्मिक आयोजन करते हुए पीड़ितों को न्याय और पात्रों को सरकार से मिलने बाली सुविधाओं को दिलाने के लिए सेवाश्रम प्रमुख के नेतृत्व में हर स्तर पर प्रभावी पहल कर रहा है।
*इस अवसर पर* सेवाश्रम जिला महामंत्री जयशिव मिश्रा,कोषाध्यक्ष आनन्द स्वरूप राठौर,मंत्री महिला मोर्चा डिम्पल दुबे,प्रभारी सोशल मीडिया प्राची सक्सेना,नगर अध्यक्ष वी के साधना,जिलासचिव विपिन मिश्रा, राजनारायण दुबे, जिलामंत्री अधिवक्ता संघ अनिल पाल एड.,डॉ.यतीन्द्र चौधरी,ऊषा देवी,नगर महामंत्री महिला मोर्चा,मयंक अग्निहोत्री,सुनील तिवारी, विपिन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में सेवाश्रम कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *