*औरैया,पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने कस्बे में किया फ्लैग मार्च*

*कंचौसी।औरैया*
कंचौसी चौकी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों ने पैदल मार्च कर सुरक्षा का एहसास कराया। बान, कमलापति का पुरवा, धौकलपुरवा सहित आधा दर्जन गांवों व कंचौसी चौकी तक फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बताया निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए सुरक्षा का अहसास कराया गया। चुनाव शांतिपूर्ण कराना पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है। इस दौरान आईटीबीपी के इंस्पेक्टर मोहर सिंह,कंचौसी चौकी इंचार्ज जितेंद्र तिवारी, कांस्टेबल सुमित कुमार, अमित कुमार ,दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिस बल व अ‌र्द्धसैनिक बल के जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया गया।नहरपुल पर शराब का ठेका होने से अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है, फ्लैग मार्च देख शराबी इधर उधर भागते नजर आए।

रिपोर्टर :-: आकाश उर्फ अक्की भईया फफूंद

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *