*कोहरे में अनियंत्रित होकर टेम्पू पलटा हुई ड्राइवर की मौत*

जसवंतनगर। नेशनल हाईवे पर कोहरे में अनियंत्रित टेंपो पलट जाने से आगरा जिले के घायल टेंपो चालक की सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
आगरा जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाईपुर की गढ़ी निवासी 19 वर्षीय धर्मवीर पुत्र बृजेंद्र सिंह आगरा से अपने टेंपो में फल लादकर यहां मंडी लाया था। टेंपो खाली कर हाईवे पर वापस लौट रहा था जैसे ही वह खेड़ा धौलपुर फ्लाईओवर से उतरा कोहरे की धुंध के कारण उसका टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें वह दबकर बुरी तरह घायल हो गया। उसके साथ आ रहे दूसरे टेंपो चालक ने घायल धर्मवीर को एक एंबुलेंस बुलाकर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक अतिवीर सिंह चौहान ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *