हमीरपुर-पुलिस ने 80 लाख के अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

– यूपी के हमीरपुर ज़िले में चुनाव से पहले आज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए बेचने को ट्रक से ले जाया जा रहा 8 कुंतल गांजे के साथ 2 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है ,इस गांजे की कीमत बाजार में 80 लाख रुपये बताई जा रही है.. जब कि चार आरोपी फरार हो गए है फिलहाल इतनी भारी तादात में में गांजा मिलने से जिले में हड़कम्प मच गया है !

मामला हमीरपुर जिले के बिवांर थाना कस्बे का है जहाँ पुलिस ने मुखबरी के आधार पर एक छत्तीसगढ़ के ट्रक को रोका जिसमे लोहे का स्कैप लदा था जिसकी तालाशी लेने पर स्कैप के पीछे 40 बोरियो में 8 कुन्तल गांजा छिपा कर रखा गया था फिलहाल पुलिस ने ट्रक में मौजूद दानिश खान और रईस खान को हिरासत में लिया और चार अभियुक्त मौका देख कर फरार हो गए, इतनी तादात में अवैध नशीला गांजा मिलने से पुलिस खुद सकते में आ गयी है ! मामले का खुलासा करते हुए एसपी ने इस गैंग को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का पुरुष्कार दिया है साथ ही साथ यह भी बताया है कि इस गैंग के लोग पूरे प्रदेश के कई जिलों में इस अवैध काम को कर रहे है ,यह प्रदेश स्तर के गांजा सप्लायर है जो 8 ट्रकों के माध्यम से उड़ीसा से गांजा की सप्लाई कर यूपी लाते है यह पकड़ा गया गांजा महोबा पहुँच ना था जिसके बाद पूरे प्रदेश में सप्लाई होना था लेकिन उससे पहले ही यह पुलिस के हत्थे चढ़ गये !

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *