*इटावा पुलिस ने सीआरपीएफ जवानों के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च,*

इटावा सदर एसडीएम राजेश कुमार व सीओ सिटी अमित कुमार और शहर कोतवाल टी पी वर्मा ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आज शाम सीआरपीएफ जवानों के साथ स्थानीय पुलिस ने नगर के बाज़ारो व शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। विधानसभा चुनाव की नजदीकियों के चलते क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम करने एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान जगह-जगह शहर में खुली शराब के ठेकों व बूथ और सभी केंद्र पर भी एसडीएम व सीओ सिटी के द्वारा चेकिंग की गई इस दौरान थाना कोतवाली क्षेत्र के समस्त चौकी इंचार्ज फ्लैग मार्च में उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *