जनपद के प्रख्यात शिक्षासेवी, साहित्यकार और मिल्ली रहनुमा मौलाना तारिक शम्सी को समाजवादी पार्टी (अल्पसंख्यक सभा) का राष्ट्रीय सचिव नामित किये जाने पर आज समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष मुबारक अंजुम, जिला कार्यकारिणी सदस्य जैनुल आबेदीन राईन,अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शफी अहमद बालक,अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष मुहम्मद शारिक, वरिष्ठ सपा नेता मनीष यादव पतरे सहित तमाम पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मौलाना तारिक शम्सी ने आवाहन किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसको पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी और पूरे मनोयोग से पार्टी को व्यापक जन समर्थन दिलाकर सपा सरकार और मा०अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बदलाव की बयार आई हुई है, किसान, नौजवान,बेरोजगार,व्यापारी, अल्पसंख्यक,दलित,अति पिछड़े हर वर्ग और समाज के लोग इस सरकार के पूंजीवाद और फासीवाद के फैसलों से बेहाल हैं।इस सरकार ने पूरे कार्यकाल में शोषण और उत्पीड़न के अलावा कोई कार्य नहीं किया है। महंगाई चरम पर है, स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं, नौजवान बेरोजगार है, नौकरियों के नाम पर सिर्फ उन्हें ठगने का काम किया गया है। आज पूरे प्रदेश की जनता मा०अखिलेश यादव जी की ओर देख रही है। हमारे कार्यकर्ता घर-घर जाकर माननीय अध्यक्ष जी के संदेश को प्रत्येक वोटर तक पहुंचाएंगे और 20 फरवरी की अंतिम बेला तक अपने कार्य में पूरे जी-जान से लगे रहेंगे।
मौलाना तारिक शम्सी के मनोनयन पर पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद, जहीर अहमद अंसारी, इंतिखाब आलम रौनक,शफी अहमद बालक, मुहम्मद शारिक, जैनुल आबेदीन राईन,मुस्तकीम शेख, नौमान आलम,यासीन अंसारी, हाजी निहाल अख्तर, शिब्ली भाई, शेख मसूद हुसैन, हाजी अज़ीज़ उद्दीन,सरताज अहमद,अब्दुल मन्नान राईन,हसन जमाल, सुफियान असद, अख़्तर कफील लकी अंसारी, मौलाना वजीह उद्दीन, हाफ़िज़ रशीद, यासीन अंसारी, यासिर हाशमी, आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
