*देवरो और देवरानी नें भाभी को जमकर पीटा*

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला किया दर्ज

जसवंतनगर।क्षेत्र के गांव भीखनपुर में रात्रि के समय नशे में धुत देवरों औऱ देवरानी ने भाभी की जमकर मारपीट की। कुल्हाड़ी की बट और डंडे से की गई मारपीट से भाभी के गम्भीर चोटें आईं हैं।
पुलिस को दी गयी तहरीर में भाभी बबली यादव पत्नी जितेंद्र यादव ने अपने देवर सत्येंद्र औऱ मोंटी पुत्रगण विनोद कुमार तथा देवरानी विनीता पत्नी सत्येंद्र को नामजद किया है तथा बताया कि ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गए। पुलिस ने घायल बबली का मेडिकल परीक्षण कराया और आइपीसी की धारा323,504,506जैसी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है यदि मेडिकल रिपोर्ट में कोई अन्य घातक चोट आती है तो जाँच के आधार पर धाराओं में परिवर्तन किया जा सकता है निरीक्षक रण बहादुर सिंह।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *