*जिला प्रशासन सूचितापूर्ण, नकलविहीन शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने के लिए कटिबद्ध*

*रविवार को सीसीटीवी कैमरों व मजिस्ट्रेट की निगरानी में दो पालियों में होगी परीक्षा*

*इटावा* जिला प्रशासन शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को सुचितापूर्ण, नकलविहिन सम्पन्न कराने के लिए कटिबद्ध है इसलिए सभी केन्द्र व्यवस्थापक अपने अपने केन्द्रों पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और दिये गये निर्देशों का पालन करें।यदि किसी प्रकार का संशय हो तो उसे दूर कर लें। परीक्षा केन्द्र के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की चैकिंग की जाये,ताकि डिवाइस आदि छुपाकर ले जाने की सभ्भावना नहीं होगी।
*उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक में देते हुए सभी केन्द्र व्यवस्थापकों से कहा* कि परीक्षा को सुचितापूर्ण,नकलविहिन सम्पन्न कराना संबंधित केन्द्र व्यवस्थापकों की जिम्मेदारी है।परीक्षार्थी को अपने साथ प्रवेश पत्र,काले पेन के अलावा मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक,पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं कक्ष निरीक्षक को भी कैमरायुक्त मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।पूरी परीक्षा की निगरानी के लिए सी.सी.टी.वी.कैमरा लगाया जायेगा साथ ही अब पूरे परीक्षा केन्द्र की लगातार वीडियोग्राफी करायी जायेगी, किसी डाकूमेन्ट की वीडियोग्राफी नहीं होगी,जो वीडियोग्राफी करायी जायेगी उसकी एक प्रति प्रधानाध्यापक अपने पास रख्रेंगे और दूसरी कापी पेन ड्राइव में नियामक प्रााधिकारी को भेजी जायेगी।परीक्षा केन्द्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाये जायेंगे उससे पूरी परीक्षा की निगरानी की जायेगी।
*जिलाधिकारी ने कहा* कि परीक्षा प्रारम्भ होने के 30 मिनट पूर्ण परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बन्द कर दिया जायेगा तदोपरान्त किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। *उन्होंने बताया* कि परीक्षा केन्द्र नकलविहीन,सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट,स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया है जो प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
*जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने बताया* कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 जनपद के 29 केन्द्रों पर दि. 23 जनवरी (रविवार) को दो पालियों में सम्पन्न होंगी।जिसमें प्राथमिक स्तर,उच्च प्राथमिक स्तर के छात्र सम्मिलित होगें।शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2.30 बजे से 05.00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होंगी।उक्त दोनों पालियों में 24942 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे जिसमें प्रथम पाली में 15364 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 9578 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
*बैठक में* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह,अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) जय प्रकाश,परियोजना निदेशक डीआरडीए जयकेश त्रिपाठी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक डा.मुकेश कुमार सहित विद्यालयों के प्रबन्धक व प्रधानाचार्य आदि उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *