आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली के लोगों को संबोधित किया है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 7 सालों में सरकार द्वारा किए गये कामों को चुनावी राज्यों में रह रहे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताएं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहां हुए कामों का वीडियो बनाकार सोशल मीडिया पर शेयर करें.

उन्होंने कहा कि आज मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं, कि पिछले 7 सालों में आप सरकार सरकार ने बहुत काम किये हैं और इनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने UN से लोग आये. स्कूलों को देखने अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी आयी. 24 धंटे फ़्री बिजली मिल रही है.

इस कैम्पेन में दिल्ली के लोग एक वीडियो बनाकर दूसरे राज्य को लोगों को बतायें कि दिल्ली में आपको कौन से काम पसंद आये हैं, आपको क्या फायदा मिल रहा है, दिल्ली सरकार ने कोई भी अच्छा काम किया है तो वीडियो जरूर बनायें और इसे सोशल मीडिया पर डालें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *