मुलायम सिंह यादव के रिश्ते में समधी लगने वाले और तीन बार के विधायक हरिओम यादव ने समाजवादी पार्टी से बगावत करके बीजेपी ज्वाइन की है और बीजेपी ने उन्हें सिरसागंज से प्रत्याशी बनाया है जहां से वो वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक हैं.

हरिओम यादव ने निशाना साधते हुए कहा समाजवादी पार्टी में अब काफी बदलाव हो चुका है. अब यह पार्टी दलाल और चाटुकारों से घिरी हुई है और इस पार्टी की दुर्गति का जिम्मेदार रामगोपाल यादव हैं. रामगोपाल यादव की वजह से अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव का अपमान किया था.

हरिओम यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि फिरोजाबाद की सभी सीटें रामगोपाल यादव और उनके बेटे पूर्व सांसद अक्षय यादव ने पैसे लेकर बेच दी हैं. उन्होंने कहा कि अगर मैं झूठ बोल रहा हूं तो मेरे आरोपों की जांच सीबीआई से करा ली जाए. सच का सच और झूठ का झूठ सामने आ जाएगा. हरिओम यादव ने आगे कहा रामगोपाल यादव भस्मासुर की तरह हैं और एक दिन अखिलेश यादव जरूर रोएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *