श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। पांच मैचों की इस सीरीज में डेविड वार्नर को आराम दिया गया है। टी-20 सीरीज के मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएंगे।

वार्नर के अलावा मिशेल मार्श को भी इस सीरीज में आराम दिया गया है। वहीं बेन मेकडेरमॉट, जोश हेजलवुड, मॉइजेज हेनरिक्स, ट्रेविस हेड और झाय रिचर्डसन को टीम में शामिल किया गया है।

राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बैली ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज के साथ टी-20 वर्ल्डकप के खिताब का बचाव करने के लिए तैयारी शुरू करेगी। कई खिलाड़ियों के पास इन पांच मैचों में एक अच्छी विरोधी टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर खुद को साबित करने का मौका है।

 बिग बैश लीग के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बेन मैकडॉरेट को भी टीम में शामिल किया गया है। सिडनी सिक्सर्स के कप्तान मॉइजेज हेनरिक्स को भी टीम में शामिल किया गया है। हेनरिक्स पिछले साल वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के दौरे में भी टीम के साथ गए थे।

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान का दौरा करना है। इस वजह से डेविड वार्नर और मिशेल मार्श को टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ दौरे के लिए तैयारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *