सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 5 महीने हो चुके हैं. सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज पूरी तरह बिखर चुकी थीं लेकिन अब वो धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हैं और अपने काम पर लौट आई हैं.

शहनाज गिल अपने मासूम और चुलबुले स्वभाव से ही सभी का दिल जीत लेती हैं. कभी नॉन स्टॉप बातें करने वाली शहनाज ने अपने सबसे करीबी सिद्धार्थ शुक्ला को खोने के बाद बोलना बंद कर दिया था.  वीडियो में वह कहती हैं, ‘मुझे मेडिटेशन पसंद है. मैं हर रोज करती हूं इसे. आपकी जिंदगी में कुछ भी गलत हो रहा हो तो आपको इससे फर्क नहीं पड़ेगा, अगर आप मेडिटेशन कर रहे हों.’

उन्होंने बताया कि इन दिनों वह ब्रांड शूट्स कर रही हैं और फेवरेट काम ‘मेकअप’ कर रही हैं. उनका कहना है कि अगर उन्हें ‘डिज्नी’ की फिल्में मिलेंगी तो जरूर करेंगी. बताते चलें कि इन सब बातों का खुलासा उन्होंने बातचीत के दौरान किया है.  मालूम हो कि, शहनाज गिल बिग बॉस 13 में दिखाई दी थीं. इस दौरान शो के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *