नए साल में अब कई सितारें शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम टीवी इंडस्ट्री का चर्चित नाम मौनी रॉय का भी है। जी हां, मौनी रॉय जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे लेंगी।

वहीं कपल की शादी से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही थीं।  अपनी शादी को लेकर एक्ट्रेस की तरफ से अब तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन अब पहली बार मौनी रॉय ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगाई है। सोमवार को मुंबई में मौनी रॉय को स्पॉट किया गया जब पैपराजी ने उन्हें शादी की बधाई दी तो उन्होंने उन्हें थैक्यू कहा।

हाल ही में मौनी रॉय को मुंबई में स्पॉट किया। इस दौरान पैपराजी ने कहा ‘बहुत-बहुत बधाई हो, 27 को आपकी वेडिंग है। तो वह कहती हैं, थैक्यू। इसके बाद मौनी मुस्कुराती हैं और गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं। उनका यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया।

मौनी रॉय की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। ऐसे में एक्ट्रेस की शादी में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा और अभिनेत्री आशका गोराडिया के शामिल होने की पुष्टि हुई है। उनके अलावा एकता कपूर भी शादी में हिस्सा ले सकती हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *