पंजाब में विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू मुश्किल में फंस गए हैं. डा. सुमन तूर ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुमन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि सिद्धू ने प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के लिए मां को बेघर किया और झूठ बोला है. उन्होंने कहा कि, “मैं सिद्धू नहीं हूं कि झूठ बोलूंगी.”

एक तरफ जहां सीएम के पद के लिए चन्नी और सिद्धू का नाम आगे किया जा रहा है वहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बहन द्वारा किए गए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सिद्धू एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. सिद्धू की अमेरिका में रहने वाली बहन डा. सुमन तूर ने उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाई सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बहनों को घर से निकाल दिया था.

सिद्धू की बहन होने का दावा करने वाली सुमन तूर ने कहा कि वह नवजोत सिद्धू से मिलने के लिए अमृतसर स्थित घर पर गई थी, लेकिन उन्होंने गेट नहीं खोला. यहां तक उनका मोबाइल नंबर भी ब्लाक कर दिया है.

सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मेरी मां और बहन चली गईं लेकिन मैं आज भी मेहनत करके गुजारा कर रही हूं. उन्होंने कहा कि नवजोत सिद्धू की सास जसवीर कौर ने हमारा घर बर्बाद कर दिया है.जिसमें नवजोत सिद्धू ने मेरे मां और बाप के अलग होने संबंधी बयान दिया है.

सुमन ने कहा कि जो सिद्धू अपने परिवार का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा. नवजोत सिद्धू ने पैसे के पीछे मां को लावारिस कर दिया. भले ही सिद्धू ने करोड़ों कमाए हों, पर वह परिवार का न हो सका.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *