*दोस्त के घर रुके युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत*

जसवंतनगर। नगला बाबा में दोस्त के घर रुके युवक की अचानक तबीयत खराब होने पर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
थाना कोतवाली मैं तैनात उप निरीक्षक करणवीर सिंह ने बताया कि मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिलाल पुर गांव निवासी 28 वर्षीय मोहन पुत्र सुरेंद्र इटावा में अपने मकान का निर्माण करा रहा था। वह नगला बाबा गांव निवासी अपने दोस्त के यहां रात को रुका था तभी उसकी तबीयत खराब होने पर उसके दोस्त ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *