*जन अधिकार पार्टी ने मधु कुशवाहा को अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया*

जसवंतनगर। जन अधिकार पार्टी ने मधु कुशवाहा को अपना विधानसभा प्रत्याशी घोषित किया है। वे शनिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगीं।
यहां हाईवे रोड स्थित गोरख ढाबा पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अर्थशास्त्र परास्नातक शिक्षित प्रत्याशी मधु कुशवाहा ने कहा कि वे अपनी पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी के नारे के साथ काम करेंगीं। चुनावी तैयारियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर पांच पांच कार्यकर्ताओं की टीम बनाकर विधानसभा क्षेत्र में घर घर पहुंचकर पार्टी की नीतियों रीतियों की जानकारी दी जा रही है। पार्टी हाईकमान द्वारा जूम एप के माध्यम से दिए जा रहे दिशा निर्देशों के मुताबिक व्हाट्सएप फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना संदेश देते हुए प्रचार प्रसार करेंगीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह क्षेत्र में लगातार पहले से ही संपर्क कर रही हैं।
वार्ता के दौरान पार्टी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार शाक्य, आगरा मंडल प्रभारी देवेंद्र शाक्य, महिला सभा की जिलाध्यक्ष कुसुमा शाक्य, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्रीकांत शाक्य, कौशलेंद्र सिंह कुशवाह, संजय शाक्य, अरुण कुशवाहा, मिथलेश सविता आदि मौजूद रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *