प्रद्युम्न सिंह बने व्यापार मण्डल के जिला संरक्षक

व्यापार मण्डल में सभी व्यापारियों को मिलेगा उचित सम्मान

इटावा। उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र.के प्रान्तीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशन से कमेटी का विस्तार करते हुये व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन बेटू ने जनपद में व्यापार मण्डल को मजबूत करने के लिये प्रमुख सर्राफा कारोबारी प्रधुम्न सिंह उर्फ़ मुन्ना बाबू सर्राफ को जिला संरक्षक मनोनीत किया है। रविवार को उनके कुंज स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना एवं निर्वाचन प्रोटोकॉल का पालन करते हुये व्यापारी नेताओ ने मनोनयन पत्र सौपते हुये कहा मुन्ना बाबू के संरक्षक मण्डल में शामिल होने से व्यापारियों के बीच संगठन के प्रति विश्वास और बढ़ेगा साथ ही इनके अनुभवों से हमें संगठन को आगे ले जाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, अभय टण्डन, लखन सोनी, ऋषि पोरवाल, अजीत कुमार, रितिक सिंह चौहान ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया। बधाई देने वालो में विधिक सलाहकार मोहसिन अली, राजेश पोरवाल, कुलदीप शर्मा, अनिल दिवाकर, संजय वर्मा, नितिन वर्मा, अभिषेक गुप्ता, आशीष पोरवाल, सिंद्धांत जैन, अनुज अग्निहोत्री, डॉ.प्रतीक गुप्ता, आकाश यादव, मोहसिन फरीदी, अनवार हुसैन, सरदार मनदीप सिंह, आलोक गुप्ता, राहत हुसैन रिजवी, नबी मन्सूरी, बी.के.यादव, सौरभ दुबे, राम सिंह सभासद, अमित कुमार तोमर, ईशान मंसूरी, ब्रजकिशोर, सादिक रहबर, मुस्तकीम राईन, वैद्य प्राणेश वर्मा, मु.अनीस, वी.एस. कुशवाह, विकास जैन दूध वाले, इश्तायक कुरैशी, सरताज अहमद, विपिन कुशवाहा, अमित गुप्ता, गुलशन महरोत्रा, जैनुल आबदीन, सैयद लकी, पंकज शर्मा, गजेन्द सिंह, नमित अग्रवाल, अविनाश चौरसिया, लखन सोनी, मुमताज अन्सारी, उमाकांत दीक्षित, मुकुल बुलानी, अम्बुज त्रिपाठी, मु.तहसीम, डीएस चौहान, अजीत कुमार, प्रमोद कठेरिया, आनंद मित्तल, विक्की गुप्ता, रफत अली खां, राकेश यादव टिल्लू, शिबू तौकीर आदि प्रमुख हैं।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *