Tuesday , October 29 2024

इटावा आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन प्रतिष्ठित कर रहा है

*आजादी के अमृत महोत्सव में देश अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन प्रतिष्ठित कर रहा-दिनेश शर्मा*

*वूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुना गया*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना 85वें और साल 2022 के पहले मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया*
*इटावा* प्रधानमंत्री जी ने आज के मन की बात कार्यक्रम में अपने उस संकल्प को दोहराया है जिसमें भारत में भ्रष्टाचार को समूल नष्ट करने का जो संकल्प है आगे भारत कैसे भ्रष्टाचार मुक्त हो इसकी भी चिंता की है।
*उक्त उदगार* नगर प्रथम मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित के नेतृत्व में नगर के प्रत्येक वूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण सुनने व देखने के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहे।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भारत को विकसित होते हुए परिणामों को भी अवगत कराया है उन्होंने लद्दाख जैसी पहाड़ी जगहों पर स्टेडियम निर्माण जहां हजारों की तादात में लोग बैठ सकेंगे का भी उल्लेख किया है,जीव जंतुओं के प्रति मानव में मानवता हो इसके लिए असम के अंदर गेंडा की हत्या पर प्रतिबंध का जिक्र करते हुए गेंडा बचाने का जिक्र किया है।टाइगर की मौत पर मानवता रखते हुए उनके क्रिया कर्म की बात कहते हुए दाह संस्कार कर मानवता का संदेश दिया है। *पीएम मोदी ने कहा* कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश इन प्रयासों के जरिए अपने राष्ट्रीय प्रतीकों को पुन प्रतिष्ठित कर रहा है।राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने एक टेक्निकल स्कूल की स्थापना के लिए अपना घर ही सौंप दिया था।उन्होंने अलीगढ़ और मथुरा में शिक्षा केंद्रों के निर्माण के लिए खूब आर्थिक मदद की।इस दौरान वह बीएचयू का भी जिक्र करना नहीं भूले। पीएम मोदी ने उत्तराखंड और मणिपुर का भी जिक्र किया,जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।पीएम मोदी ने उत्तराखंड की बसंती देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।बसंती देवी ने अपना पूरा जीवन संघर्षों के बीच जिया।इसी तरह मणिपुर की 77 साल की लौरेम्बम बीनो देवी दशकों से मणिपुर की लीबा टेक्सटाइल का संरक्षण कर रही हैं।उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।पीएम ने मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अंगरक्षक विराट घोड़े का भी अपने संबोधन में जिक्र किया।विराट इस बार गणंतत्र दिवस में सेवानिवृत्त हो गया। *पीएम ने कहा* कि भारत के लोगों की यही खूबी है कि हम हर चेतन जीव से प्रेम का संबंध बना लेते हैं।विराट की विराट सेवाओं को देखते हुए,उसकी सेवा-निवृत्ति के बाद उतने ही भव्य तरीके से उसे विदाई दी गई।विराट, 2003 में राष्ट्रपति भवन आया था और हर बार गणतंत्र दिवस पर कमांडेट चार्जर के तौर पर परेड को लीड करता था।जब किसी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष का राष्ट्रपति भवन में स्वागत होता था तब भी वो अपनी ये भूमिका निभाता था।
*अध्यक्ष सुशांत दीक्षित ने बताया* कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सभी वूथ अध्यक्ष सेक्टर संयोजक नगर पदाधिकारियों ने मिलकर प्रत्येक बूथ पर पांच पांच कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री जी के मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया था इसके परिणाम स्वरूप आज सभी वूथों पर प्रधानमंत्री की मन की बात बड़ी संख्या में सुनी गई। *आर्य कन्या इन्टर कालेज सेक्टर पर सेक्टर संयोजक ओम रतन कश्यप के तत्वाधान में* मड़ैया शिवनाराय पर सेक्टर संयोजक डॉ.डी. के.राहुल के तत्वाधान में लालपुरा सेक्टर संयोजक मोहित दिवाकर इटावा प्रथम मंडल के मंडल मंत्री  प्रशांत दीक्षित,बूथ अध्यक्ष लालपुरा वार्ड सं. 309 अंकित जैन ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय जी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण का अनुसरण किया और मोदी जी की मन की बात को ध्यान से सुना।

*बापू को किया याद,भारतीय जनता पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित*

*भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने नुमाइश ग्राउंड में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा*

*प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा* कि आज हमारे पूज्य बापू महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि है। 30 जनवरी का ये दिन हमें बापू की शिक्षाओं की याद दिलाता है।उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही हमने गणतन्त्र दिवस भी मनाया।दिल्ली में राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झाँकी देखी,उसने सबको गर्व और उत्साह से भर दिया है, एक परिवर्तन जो आपने देखा होगा अब गणतंत्र दिवस समारोह 23 जनवरी,यानि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती से शुरू हुआ और 30 जनवरी तक यानि गाँधी जी की पुण्यतिथि तक चला।इंडिया गेट पर नेताजी की डिजिटल प्रतिमा भी स्थापित की गई है।
*भारतीय जनता पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए*
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,जिला उपाध्यक्ष सुबोध तिवारी,जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी,जिला मंत्री राजेश चौधरी,डॉ.ज्योति वर्मा,प्रभात दीक्षित,जितेंद्र भदोरिया,ओम रतन कश्यप,नगर अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, उपाध्यक्ष अंशु दुबे,महामंत्री विवेक गुप्ता,जितेंद्र राजपूत,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष आशुतोष परमार,सभासद प्रमोद राठौर व नगर मंत्री मुकुल चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे