भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता तथा भाजपा सांसद रवि किशन ने चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है.  पुलिस ने चुनाव अधिकारी को विस्तृत रिपोर्ट भेजी है.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) इला मारन ने बताया कि भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता तथा भाजपा के सांसद रवि किशन  नोएडा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने आए थे.

जिसमें नियमों का उल्लंघन होता नजर आ रहा है. मारन ने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर नोएडा विधान सभा के निर्वाचन अधिकारी को भेजा है. उनके आदेश के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *