*मिट्टी की ढाय में दब कर 17वर्षीया किशोरी की मौत,11वर्षीय बालिका घायल*

जसवंतनगर। मिट्टी लेने गई 17 वर्षीय किशोरी की ढाय में दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ गई 11 वर्षीय बालिका भी घायल हो गई जिसे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।
घटना दोपहर 2.30 बजे करीब हुई जब भगवानपुरा गांव की 17 वर्षीय किशोरी नीतू पुत्री हाकिम सिंह अपने मोहल्ले की अन्य युवतियों महिलाओं के साथ घरेलू कामकाज के लिए गांव से कुछ दूर खेत से मिट्टी लेने गई थी। उस खेत में पहले ही खनन माफियाओ द्वारा मिट्टी उठाई जा चुकी थी और ढाय बनी हुई थी जिसमें अंदर की ओर मिट्टी खोदने के समय ही ढाय अचानक ढह गई। इस दौरान उक्त किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसके पड़ोस की एक 11 वर्षीय बालिका शिवानी पुत्री लक्ष्मण सिंह के एक पैर मैं कमर के नीचे फैक्चर बताया गया।

जानकारी होने पर लोगों ने मिट्टी को हटाने का कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक 17 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

हादसा इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव भगवान पुरा में घटित हुई। घर के कार्य के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने गए थे। अचानक मिट्टी की ढाय भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में दो बच्ची मिट्टी के नीचे दब गए। कुछ लोगों ने मिट्टी की ढाय गिरने की सूचना दी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मिट्टी से सभी को निकाला गया लेकिन एक बच्ची की मौत हो चुकी थी। परिवार में बच्ची की मौत से कोहराम मचा हुआ है। हादसे में एक बच्चीं की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस जाँच में जुटी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *