*लाखन सिंह कानूनगो के सेवा निवृत्त होने पर विदाई समारोह हुआ*

*चकरनगर-इटावा* चकरनगर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी मलखान सिंह की अध्यक्षता में कानूनगो लाखन सिंह को सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह किया गया। जिसमें तहसील प्रशासन के सभी छोटे बड़े अधिकारी मौजूद रहे और एक एक कर सभी ने सम्मानित किया।

*समारोह में उपजिलाधिकारी मलखानसिंह ने प्रतीक चिन्ह व तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने रामायण व नायव तहसीलदार ने शाल उड़ा कर सममानित किया।*

*इस मौके पर* उपजिलाधिकारी श्री सिंह ने कानूनगो के कार्यशैली की प्रशंसा की। *सेवानिवृत्त कानूनगो लाखन सिंह ने बताया* कि मैंने लगभग चालीस साल तक सर्विस की इस दौरान काफी उतार चढ़ाव आये लेकिन  धैर्य व साहस से काम किया जिसके कारण मेरी सर्विस में आज तक कोई  दाग नहीं लगा। *लाखन सिंह ने सभी आपने साथी स्टाफ, अधिकारियों का और उपस्थित मीडिया कर्मियों का आभार जताया।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *