प्रज्ञेश प्रकाश भट्ट

कन्नौज। आज अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने लखनऊ मुख्यालय पर खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों से भरी तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि आज खेल महोत्सव के उपलक्ष्य में जिले से 50 पुरुष खिलाड़ी, 25 महिला खिलाड़ी, 50 युवा मंगल दल के सदस्य तथा तीनों बसों में नामित नोडल अधिकारियों के साथ रवाना किया गया।
उन्होंने बताया कि महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिये एक बस में महिला पुलिस एवं अन्य दो बसों में पुरुष पुलिस की टीम भेजी गई है। इसके अतिरिक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी को पूर्ण रूप से टीम का उत्तरदायित्व देते हुए समस्त व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु भेजा गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *