उन्नाव *संतान न होने पर युवती ने जान दी
प्रमोद अवस्थी

सफीपुर। बायांतालाब में महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। चर्चा है कि शादी के तीन साल बाद तक संतान न होने पर पति व पत्नी के बीच झगड़ा होता था। इससे आहत होकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
किराना व्यवसायी अनिल कुमार की पत्नी लक्ष्मी (25) का शव सुबह घर के बरामदे में साड़ी के सहारे लटका मिला। सुबह नींद खुलने पर अनिल ने पत्नी का शव देख शोर मचाया। पुलिस ने मोहल्लों के लोगों से जानकारी ली। मोहल्ले के राजकुमार ने बताया कि अनिल की शादी को तीन साल हो गए हैं। संतान न होने से उसका लक्ष्मी से अक्सर विवाद होता था। नशे में वह घर आता था और अक्सर पत्नी से विवाद होता था। मंगलवार रात पति-पत्नी के झगड़े की आवाजें भी सुनी गई थी। अनिल के अन्य परिजन मोहल्ला सरांय जमी स्थित पुराने घर में रहते हैं। पति अनिल ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी अचलगंज के सिकंदरपुर कर्ण निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि अनिल का पहला विवाह छह वर्ष पूर्व हुआ था। एक वर्ष साथ रहने के बाद पहली पत्नी से उसका अलगाव हो गया था। इसके बाद अनिल ने दूसरी शादी लक्ष्मी के साथ की थी।

सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पति की सूचना पर शव पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक आरोप जैसी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *