सुबोध पाठक
जसवंतनगर(इटावा)। अनाज देने से मना करने पर एक महिला ने पल्लेदार का सिर फोड़ दिया। घायल पल्लेदार ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
अजनौरा गांव निवासी सर्वेश पुत्र माखन सिंह कठेरिया ने बताया कि वह कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक आड़तिया के पास पल्लेदारी का काम करता है। वह दोपहर के समय अनाज की तुलाई का काम कर रहा था ,तभी लुधपुरा मोहल्ला की एक महिला जो अक्सर मंडी में पानी पिलाया करती है। वह अनाज मांगने लगी, जब मना किया तो उसने गल्ला भरने वाला लोहे का सूपड़ा सिर में मार दिया ,जिससे उसके सिर में चोट आई है। घायल सर्वेश ने उक्त महिला फूलन देवी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *